Edited By Urmila,Updated: 27 Mar, 2026 08:53 AM

पंजाब समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पंजाब में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है।
जालंधर : पंजाब समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पंजाब में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। इस बीच, जालंधर में शुक्रवार सुबह-सुबह बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जिलों में काले बादल छाए रहे।
बारिश के साथ-साथ ठंडी तेज हवाएं भी चल रही हैं। हवाओं के साथ हो रही तेज बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है, जिससे ठंड फिर लौट आई है। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके अलावा पंजाब के दूसरे जिलों में भी भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here