AAP काउंसलर के नाम की Stamp को लेकर सुविधा केंद्र में हंगामा

Edited By Vatika,Updated: 24 Mar, 2026 03:45 PM

facility center over the stamp bearing the name of an aap councilor

शहर में आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 4 के काउंसलर जगीर सिंह ने सुविधा सेंटर में

जालंधर: शहर में आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 4 के काउंसलर जगीर सिंह ने सुविधा सेंटर में खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि काउंसलर ने करीब 3 महीने पहले एक एजेंट को अपने नाम की स्टैंप दी थी, ताकि वह उसकी स्टैंप से दस्तावेजों पर मुहर लगा सके।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि काउंसलर और एजेंट के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि काउंसलर ने आज सरकारी सुविधा सेंटर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान काउंसलर ने गाली-गलौज की और वहां मौजूद एजेंट व अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की। सूत्रों के मुताबिक, सुविधा सेंटर में बड़ी संख्या में दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य कागजात मौजूद थे, जिनमें कई गलतियां और संदिग्ध एंट्रियां भी सामने आई हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं काउंसलर जगीर सिंह का कहना है कि हम लोग जो दफ्तर से स्टैंप लगाकर भेजते थे वो काम नहीं करते थे और यहां पर जो स्टैंप लगा देते थे वो काम खुद हो जाता था। आरोप है कि उसकी नकली स्टैंप बनाकर धोखाधड़ी की जा रही थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!