गगनदीप रंधावा केस: साइबर जांच के लिए परिवार से मोबाइल लेने पहुंचे DCP

Edited By Urmila,Updated: 23 Mar, 2026 03:22 PM

gagandeep randhawa case

डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह आज एक बार फिर गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

अमृतसर (रमन) : डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह आज एक बार फिर गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के तहत परिवार से गगनदीप रंधावा का मोबाइल फोन लिया जाना है, ताकि मामले की तकनीकी जांच की जा सके।

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस केस में साइबर टीम की अहम भूमिका है और मोबाइल से जुड़े डाटा की गहन जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। मौके पर साइबर सेल के कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि पूरी प्रक्रिया के दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी साथ रहीं।

गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने फिलहाल कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!