13 गोलियां लगने के बाद पंजाबी युवती पहुंची कोर्ट, Canada Police से मांगा 558 करोड़ रुपए हर्जाना

Edited By Kamini,Updated: 22 May, 2026 04:03 PM

punjabi woman seeks compensation from canadian police

पंजाबी युवती द्वारा कनाडा की पुलिस पर करोड़ों रुपए के हर्जाने का केस ठोका गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाबी युवती द्वारा कनाडा की पुलिस पर करोड़ों रुपए के हर्जाने का केस ठोका गया है। मिली जानकरी के अनुसार युवती ने अपने भाई के साथ माता-पिता के हत्या के मामले में कनाडा पुलिस से हर्जाना मांगा है। पुलिस का आरोप है कि, उसके माता-पिता की हत्या कनाडा पुलिस की लापरवाही के कारण हुई।

PunjabKesari

जसप्रीत कौर सिद्धू (31) ने बताया कि उसके माता हरभजन सिद्धू और पिता जगतार सिंह सिद्धू 3 साल पहले अमृतसर से उसे और उसके भाई गुरदित्त सिद्धू (29)को मिलने कनाडा के ओंटारियों में आए थे। वह 20 नवंबर 2023 को जिस घर में ठहरे थे वहां पर कुछ हमलावरों ने उनके माता पिता को गोली मार दी थी।  

PunjabKesari

युवती का आरोप है कि कनाडा पुलिस ने उसके परिवार को किसी भी खतरे के बारे में पहले नहीं बताया था और वहां रहने के लिए उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जिसके चलते उसके माता-पिता ने हत्या के 4 दिन पहले ही वहां रुके थे। इस कारण उनकी मौत हो गई। युवती ने बताया कि जिस घर में उसके माता-पिता और वह ठहरी थी, जहां पर हमलावर किसी बॉबी नाम के शख्स को ढूंढते हुए आए थे और उसके माता-पिता को गोली मार दी। 

युवती ने बताया कि हमलावरों ने उसे भी 13 गोलियां मारी थी। हमलावरों ने उसके कंधे से लेकर पैरों तक गोलियां मारी थी। जिस कारण वह महीनों से अस्पताल में भर्ती रही और उनका 18 घंटे लंबा आपरेशन चला था। कुछ समय तक तो वही बोल भी नहीं पाई थी क्योंकि उसके गले और पेट में कई गोलियां लगी थी। एक गोली तो उसकी रीढ़ की हड्डी के पास फंसी हुई है, नसों के डैमेज होने के कारण वह काम करने और चलने-फिरने में असमर्थ है। इसी के चलते पंजाबी युवती ने कोर्ट में 20 मई 2026 को वकील फ्रेडरिक शूमान के जरिए कनाडा पुलिस पर केस कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ये सब गलती से हो हुआ है। पुलिस ने कहा कि उन्हें किसी भी खतरे के बारे में कुछ पता नहीं था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!