नदी में नहाने गए 4 दोस्त, वापस लौटे सिर्फ 3! 16 वर्षीय किशोर लापता, परिवार ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By VANSH Sharma,Updated: 30 May, 2026 09:24 PM

4 friends went swimming only 3 returned 16 year old boy missing

नाले में नहाने गए चार दोस्तों में से एक 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है।

अजनाला (रमन): अजनाला के सक्की नाले में नहाने गए चार दोस्तों में से एक 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता किशोर की पहचान अमित कुमार उर्फ अमनदीप के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता और गम का माहौल है। वहीं, परिजनों ने किशोर के साथ गए उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अमित बीती शाम अपने तीन दोस्तों के साथ घर से नहाने के लिए सक्की नाले पर गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। जब परिवार ने उसके साथ गए दोस्तों से संपर्क किया, तो उन्होंने पहले अलग-अलग बातें कहीं। बाद में दोस्तों ने बताया कि अमित नाले के पानी में डूब गया है।

परिजनों का आरोप है कि पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि दोस्तों के बयान लगातार बदल रहे हैं, जिससे उन्हें संदेह है कि मामला केवल डूबने का नहीं हो सकता। परिवार ने पुलिस प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही आज सुबह से गोताखोरों की टीमें सक्की नाले में किशोर की तलाश में जुट गईं। गोताखोरों के अनुसार, सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक अमित का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है और सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गोताखोरों के सर्च ऑपरेशन और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें किशोर की तलाश में जुटी हुई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!