DM रंधावा सुसाइड केस: मनोरंजन कालिया का AAP सरकार पर बड़ा हमला, खोल दिए राज!

Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 01:10 PM

manoranjan kalia s big attack on aap government

मनोरंजन कालिया ने डी.एम. रंधावा सुसाइड मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

जालंधर : मनोरंजन कालिया ने डी.एम. रंधावा सुसाइड मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मामला पंजाब में मौजूदा सरकार के कामकाज और प्रशासन पर डाले जा रहे दबाव की असलियत को उजागर करता है।

मनोरंजन कालिया ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंत्री पद पर रहते हुए जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा पर इतना दबाव बनाया कि कॉन्ट्रैक्ट उसके पिता को दिया जाए। इसी दबाव के चलते रंधावा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद AAP सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है कि बीते चार वर्षों में किस तरह सरकार काम कर रही है और कैसे ठेके बांटे जा रहे हैं।

कालिया ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले फगवाड़ा में एस.डी.एम. संतवंत सिंह ने भी प्रशासनिक दबाव के चलते अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इससे साफ है कि आज पंजाब का पूरा प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार सालों में सरकार ने ऐसी टर्म्स एंड कंडीशंस तैयार कीं, जिससे पंजाब की इंडस्ट्री को कॉन्ट्रैक्ट न मिलें और ठेके हरियाणा व दिल्ली की फर्मों को दिए जाएं। एक तरफ सरकार ‘इन्वेस्ट पंजाब’ की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट राज्य की इंडस्ट्री को नहीं दिए जा रहे।

मनोरंजन कालिया ने इन्वेस्ट पंजाब का राज खोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जालंधर स्पोर्ट्स हब का नींव पत्थर बर्ल्टन पार्क में रखा गया, लेकिन टैंट का सारा ठेका दिल्ली की एक फर्म को दिया गया। उन्होंने आप सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जालंधर में किसी तरह की क्या कोई कमी है, क्या जालंधर में टैंट नहीं है जो दिल्ली की फर्म को ठेका दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह सारी कारगुजारियां दिखाती हैं कि आम आदमी पार्टी द्वारा किस तरह दबाव बनाकर ठेके लिए जाते हैं और अपने लोगों को फायदा पहुंचाया जाता है। मनोरंजन कालिया ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि 2027 के बाद इन सभी मामलों की जांच होगी और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंत में उन्होंने जनता और अधिकारियों से अपील की कि किसी भी तरह का गैरकानूनी काम न करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!