DM Suicide Case में अमित शाह का ऐलान, CBI जांच के लिए केंद्र तैयार, पढ़ें नई Update

Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2026 01:44 PM

amit shah announcement in md suicide case

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

पंजाब डेस्क:  पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घटना के 3 दिन बाद भी उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है और शव अमृतसर के एक अस्पताल में रखा हुआ है, जिससे परिजनों और राजनीतिक हलकों में नाराजगी देखी जा रही है।

गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान:

इस बीच मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी (CBI) को सौंपे जाने की संभावना भी जताई जा रही है। सोमवार को कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मामले की जांच CBI को दें देंगे। आपको बता दें कि लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''डीएम सुयाइड मामला पंजाब का है। यदि पंजाब के सभी सांसद लिखित अनुरोध देते हैं तो जांच CBI को सौंपी जा सकती है। सभी सांसदों की सहमति मिलने पर केंद्र इस पर कदम उठा सकता है।''

उधर, मामले में एक नया मोड़ तब आया जब रंधावा की आत्महत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के वीडियो में वह 21 मार्च की सुबह लगभग 5:45 बजे अपने घर के आंगन में टहलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद गगनदीप सिंह कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ लेते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया है। मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही है। वहीं मृतक के परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस समय सीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अपने बच्चों सहित सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!