Edited By Urmila,Updated: 23 Mar, 2026 12:54 PM

चेयरमैनी को लेकर अब ‘आप’ के स्थानीय नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक पक्ष की ज्योतिका निवासी छोटा हरिपुरा ने पत्रकार सम्मलेन के दौरान कहा।
अमृतसर (जशन) : चेयरमैनी को लेकर अब ‘आप’ के स्थानीय नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक पक्ष की ज्योतिका निवासी छोटा हरिपुरा ने पत्रकार सम्मलेन के दौरान कहा कि उसका पति वरुण भगत, जोकि आम आदमी पार्टी के विंग नशा मुक्ति मोर्चा के कोआर्डिनेटर (पश्चिमी) है, विगत एक माह से कही लापता है। उसने मामले बारे बताया कि कुछेक लोगों की तरफ से उन पर करोड़ों रुपयों की ठगी का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध पुलिस को लिखित शिकायतें दी हुई है। उन्हें आशंका जताते कहा कि आम आदमी पार्टी के ही कुछ नेताओं ने उनके पति को अगवा करते हुए उसे नजरबंदग किया हुआ है।
ज्योतिका ने बता0या कि उसका पति वरुण भगत आम आदमी पार्टी के कोआडीनेटर के अलावा कपड़े का व्यापारी है। विगत एक वर्ष के लगभग से टैंडर दिलाने की एवंज में आम आदमी पार्टी के ही कई स्थानीय नेताओं के करोड़ों रुपए कारोबार में लगवा लिए। इस काम में कुछ महीने तो रिटर्न पैसे मिलते रहे, परंतु विगत तीन माह के लगभग पैसे आने बंद हो गए। जिन स्थानीय आप नेताओं ने उन्हें पैसे कारोबार में लगाने के लिए दिए थे, वे सब अब पैसे वापस नहीं मिलने से उसे मानसिक तौर से परेशान कर रहे है। पीड़िता ज्योतिका ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से उसके लापता हुए पति की तलाश करने की लिखित तौर से शिकायत दी है, जिसकी जांच के लिए ए.डी.सी.पी सिटी-वन विशालजीत को शिकायत मार्क कर दी गई है।
मार्केट कमेटी की चेयरमैनी दिलवाने के नाम पर वरुण भगत से लिए थे पैसे : डावर
वहीं दूसरे पक्ष के केन्द्रीय हलके के ब्लाक इंचार्ज रविंदर सिंह डावर ने आरोप लगाया कि वरुण भगत ने उनके साथ लाखों रुपए की बड़ी ठगी की है। अपने आकाओं के कहने पर वरुण ने उन्हें मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाने की एवज में 50 लाख रुपए लिए हैं। वरूण भगत ने खुद उनके घर आकर उनकी पत्नी तक के गहने कारोबार में लगवाने के वरुण भगत ने उनसे पैसे लिए।
आप नेता डावर ने बताया कि उनके साथ ही नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ वरुण भगत ने अपने आकाओं के लिए शहर के कारोबारियों से 10 करोड़ रुपयों के लगभग ठगी कर चुका है और उसने अभी तक लोगों के पैसे नहीं लौटाए है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर उसने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में विगत डेढ़ माह पहले लिखित शिकायत की थी, जिसकी जांच अभी तक चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here