Edited By Kalash,Updated: 21 May, 2026 02:51 PM

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अमृतसर (रमन): काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों को हथियार और गोला-बारूद की खेप पंजाब में आगे सप्लाई करने के लिए दी गई थी। पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है और इसके तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों से जुड़े होने की आशंका है।
इस संबंध में थाना SSOC अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी हुई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में ड्रग्स, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here