मजीठा में चुनावी विवाद: मजीठिया और AAP नेता आमने-सामने, गरमाया माहौल!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 May, 2026 07:25 PM

electoral dispute in majitha majithia and aap leader face off

मजीठा में नगर काउंसिल चुनावों के दौरान हुए विवाद ने सियासी माहौल को और भी गर्मा दिया। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और आम आदमी पार्टी के हलका मजीठा इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने मीडिया के सामने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

अमृतसर : मजीठा में नगर काउंसिल चुनावों के दौरान हुए विवाद ने सियासी माहौल को और भी गर्मा दिया। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और आम आदमी पार्टी के हलका मजीठा इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने मीडिया के सामने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों पक्षों ने चुनावी माहौल खराब करने, गुंडागर्दी करने और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए।

मीडिया से बातचीत करते हुए बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत के फोन आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर मारपीट की और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, उसे पुलिस हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में दबाव में छोड़ दिया गया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि एसएसपी तक पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा था और शिकायत दर्ज करने से भी रोका जा रहा था।

मजीठिया ने कहा कि पूरी घटना का वीडियो मौजूद है, जिसमें पुलिस कथित आरोपी को पकड़कर बाहर ले जाती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी की पगड़ी को हाथ लगाना और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बेहद गंभीर मामला है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक दबाव के जरिए मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता तलबीर सिंह गिल ने अकाली दल पर बाहरी लोगों को बुलाकर माहौल खराब करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मजीठा में भाईचारे और शांति को बिगाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन अब इलाके के लोग ऐसी “गुंडागर्दी” बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिल ने कहा कि उन्होंने हमेशा महिलाओं और बहनों का सम्मान किया है और मजीठा में आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम किया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!