Edited By Urmila,Updated: 30 May, 2026 12:33 PM

NCB टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 7 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अमृतसर (नीरज) : NCB टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 7 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, शुरुआती कार्रवाई में गांव राजोके से हरचंद नाम के तस्कर को 916 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया और उसके बाद एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया।
जांच को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने एक सरपंच को भी हिरासत में लिया है, जिसकी तस्करों के साथ मिलीभगत की जांच की जा रही है। हालांकि, सरपंच ने कहा है कि जिस घर से हेरोइन जब्त की गई थी, उसे वह पहले ही बेच चुका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here