Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2026 04:53 PM

पंजाब के चर्चित गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह
पंजाब डेस्कः पंजाब के चर्चित गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर बताया कि उन्होंने आत्मसर्पण किया है जबकि DCP रविंदरपाल सिंह संधू ने इस बात का खंडन करते हुए दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर लिखा कि वह मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने इसे झूठा करार कर गिरफ्तार की जानकारी दी है। भुल्लर ने अपने पोस्ट में लिखा, वह मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वह कहीं भागे नहीं हैं और पंजाब में ही मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके फैसले हमेशा जनता की भलाई और सच्चाई के मार्ग पर आधारित रहे हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और आगामी कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।