Edited By Urmila,Updated: 23 Mar, 2026 06:15 PM

अमृतसर में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमृतसर : अमृतसर में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद अब गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर का बयान सामने आया है। उपिंदर ने इस मामले की CBI जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि भुल्लर के पिता बुजुर्ग हैं, लेकिन मेरी सास की चीखें सभी ने सुनी होंगी, वे भी उसी उम्र से गुजर रही हैं।
उपिंदर कौर ने कहा कि उनके पास जो भी सबूत हैं, जैसे फोन रिकॉर्डिंग, वह उसे उस एजेंसी को देंगे जिसे जांच सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह के आदेश पर सभी सांसद CBI जांच के लिए लिख रहे हैं और अगर आम आदमी पार्टी के सांसद नहीं लिखते हैं, तो बाकी पार्लियामेंट के जरिए भी CBI जांच होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई जाए और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोपी अब सरेंडर करने की बात कर रहा है, तो उसने पहले क्यों नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अब थोड़ी राहत मिली है और उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही रिमांड लेकर दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here