Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 01:29 PM

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में मर्डर केस दर्ज करके लालजीत भुल्लर को अरेस्ट करने और CBI जांच की मांग की है।
पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में मर्डर केस दर्ज करके लालजीत भुल्लर को अरेस्ट करने और CBI जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भुल्लर के इस्तीफे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा है कि क्या आपके मंत्री के इस्तीफे से एक मां का बेटा और बच्चों का पिता वापस आ जाएगा?
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भगवंत सिंह मान ने पहले भी अपने मंत्रियों के इस्तीफे लिए थे, लेकिन बाद में मामला ठंडा होता देख उन्होंने उन्हें फिर से बहाल कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी सरकार के ये ड्रामे नहीं चलेंगे। उन्होंने इस मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने की भी बात कही है। सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, "क्या आपके मंत्री के इस्तीफे से एक मां का बेटा, बच्चों का पिता, भगवंत मान वापस आ जाएगा? अगर आपको सच में एक ईमानदार अधिकारी की मौत का अफसोस है, तो तुरंत लालजीत भुल्लर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें, उसे गिरफ्तार करें और इसकी जांच CBI से करवाएं, क्योंकि पहले भी आपने अपने मंत्रियों के इस्तीफे लिए थे, लेकिन बाद में मामला ठंडा होते देख आपने उन्हें फिर से बहाल कर दिया था। अब आपके ड्रामे नहीं चलेंगे। अब बात इंसाफ की है।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here