Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2026 10:32 AM

अगर आप आने वाले महीनों में हवाई यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
पंजाब डेस्क : हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। अगर आप आने वाले महीनों में हवाई यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। देश के 4 बड़े एयरपोर्ट- पंजाब के आदमपुर एयर बेस, जोधपुर, श्रीनगर और पुणे पर रनवे की मरम्मत के कारण उड़ानें कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) ने इन एयरपोर्ट पर चरणबद्ध तरीके से रनवे रीकार्पेटिंग की योजना बनाई है।
आदमपुर एयर बेस पर नवंबर के बाद रनवे में बदलाव
पंजाब स्थित आदमपुर एयर बेस पर नवंबर के बाद रनवे में आवश्यक संशोधन (एडजस्टमेंट) किए जाएंगे। पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने के कारण यह एयर बेस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में भी इसकी अहम भूमिका रही है।
अन्य एयरपोर्ट का शेड्यूल
जोधपुर एयरपोर्ट में 29 मार्च से 27 अप्रैल तक फ्लाइट पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं इंडिगो और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने 28 मार्च के बाद की बुकिंग पहले ही बंद कर दी हैं। इसके साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट परअगस्त से अक्टूबर के बीच तक हर वीकेंड पर फ्लाइट्स प्रभावित रहेंगी। इसके बाद 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा। पुणे एयरपोर्ट पर भी रनवे रेनोवेशन का प्लान है, लेकिन तारीखों का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
ये एयरपोर्ट सिर्फ सिविल फ्लाइट्स के लिए ही इस्तेमाल नहीं होते, बल्कि मिलिट्री के नजरिए से भी बहुत जरूरी हैं। डिफेंस फ्लाइट्स और फाइटर जेट्स की सेफ्टी पक्का करने के लिए रनवे को हाई टेक्निकल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से मेंटेन करना जरूरी है। सरकार ने फ्लाइट्स में कटौती और रीरूटिंग को देखते हुए पहले ही 'NOTAMs' जारी कर दिए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक कर लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here