पंजाब के जंडियाला गुरु में ड्रग्स माफिया सक्रिय, NCB के राडार पर कुछ ड्रग पैडलर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 May, 2026 04:13 PM

drug mafia active in jandiala guru

ड्रग्स को लेकर केंद्रीय जांच एजैंसियों की तरफ से पंजाब में विशेष नजर रखी जा रही है।

जालंधर(विशेष): ड्रग्स को लेकर केंद्रीय जांच एजैंसियों की तरफ से पंजाब में विशेष नजर रखी जा रही है। राज्य में ड्रग्स की आमद तथा इसकी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए केंद्रीय जांच एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। पता चला है कि पंजाब में अमृतसर के जंडियाला गुरु में ड्रग्स का धंधा करने वाले कुछ लोग एकाएक सक्रिय हो गए हैं, जिसे लेकर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) ने जांच अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि रोबिन नाम का एक शख्स ड्रग्स की स्मगलिंग में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि ब्यूरो को राबिन के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल हुई है। 

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ब्यूरो की राडार पर रोबिन तथा कुछ उसके सहयोगी हैं। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि पंजाब में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों में भी रोबिन कुछ राजनीतिक लोगों के टच में है। इनमें इलाके से संबंधित कुछ कैंडीडेट भी शामिल हैं, जो चुनाव मैदान में उतरे हैं। यह भी खबर मिली है कि ब्यूरो की तरफ से कुछ ड्रग्स से जुड़े लोगों के यहां रेड भी की गई है और ब्यूरो को पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई को अँजाम देने की तैयारी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि रोबिन पर पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं तथा ब्यूरो उसकी तलाश में अभियान चला रही है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में पंजाब में ड्रग्स के इस धंधे में जंडियाला गुरु में ब्यूरो को बड़ी सफलता मिल सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!