Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2026 12:01 PM

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला अमृतसर और तरनतारन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
अमृतसर (नीरज/रमन): पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला अमृतसर और तरनतारन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार रंधावा ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाई जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम बताया गया है। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री ने यह मामला सामने आने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। आखिरकार गगनदीप सिंह रंधावा की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा यह सारा कुछ जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इस घटना के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here