फ्री राशन का विरोध करने वाले मान अब खुद राशन दे रहे, नौकरियों क्यों नहीं? मजीठिया ने घेरी AAP

Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2026 10:42 AM

majithia corners aap

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर हो या बाहर, जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर हो या बाहर, जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। पंजाब की इस ऐसी दुर्दशा को देखते हुए आम आदमी पार्टी के एक विधायक को ऑस्ट्रेलिया में बैठकर कहना पड़ रहा है कि आम आदमी पार्टी से बचो।

मजीठिया ने कहा कि जब पूर्व बादल सरकार ने आटा दाल स्कीम शुरू की तो मान ने विरोध करते हुए कहा था कि लोगों को आटा दाल नहीं चाहिए बल्कि नौकरी चाहिए। लेकिन मान बताएं कि आज वह खुद क्यों राशन दे रहे हैं और युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं दे रहे। मजीठिया ने कहा कि पंजाब 5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ तले है।

मजीठिया ने कहा कि सरकार पंजाब के हितों की सरेआम अनदेखी कर रही है। पंजाब के पानी को हरियाणा की तरफ छोड़ने की वकालत की जा रही है। पंजाब के पानी के लिए पंजाबियों ने शहादतें दी हैं। स्व. पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सरकार ने एस.वाई.एल. नहर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के बाद भी जमीनों को किसानों को सौंपने का ऐतहासिक फैसला लिया जबकि मौजूदा सरकार वाटर कमीशन को बुला रही है ताकि पानी देने की पहल हो सके। मुख्यमंत्री पंजाब के हितों को ताक पर रख रहे हैं। चंडीगढ़ में पंजाब के एस.एस.पी. की तैनाती के लिए नाम नहीं भेजा जा रहा है।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में स्थाई डी.जी.पी. लगाना ही नहीं चाहती हैं क्योंकि स्थाई डी.जी.पी. को कुर्सी का फिक्र नहीं होगा लेकिन इसके उलट टैम्परेरी डी.जी.पी. कुर्सी बचाने में लगा हुआ है इसीलिए पंजाब में फेक एनकाऊंटर हो रहे हैं, फिरौती की कॉल आ रही हैं, ग्रेनेड हमले हो रहे हैं।

वहीं, चीफ सैक्रेटरी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब का मौजूदा चीफ सैक्रेटरी आज पंजाब सरकार के हर गलत काम पर साथ दे रहे हैं। हालत यह है कि स्थाई डी.जी.पी. के मसले पर भी चीफ सैक्रेटरी सुप्रीम कोर्ट तक की परवाह नहीं कर रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। आम आदमी पार्टी  केवल विधायक सुखपाल खैहरा के शब्दों को गलत कह रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!