AAP ने महिलाओं के लिफाफों से निकाले 51 हजार, विधानसभा में प्रताप बाजवा का तीखा हमला

Edited By Kamini,Updated: 09 Mar, 2026 02:10 PM

pratap bajwa targets aap in the assembly

पंजाब विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे को लेकर जनता को गुमराह किया है। बाजवा के मुताबिक सरकार ने महिलाओं को 60 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब सिर्फ 9 हजार रुपये देने की बात की जा रही है।

सदन में बोलते हुए बाजवा ने कहा कि वित्त मंत्री बजट को गारंटी पूरी करने वाला बता रहे हैं, लेकिन कई अहम वादे अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने धार्मिक बेअदबी के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले दावा किया गया था कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी, मगर 4 साल बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले कहा गया था कि विशेष जांच टीम की रिपोर्ट लागू कर आरोपियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, लेकिन अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी। बाजवा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार को रिपोर्ट सौंपे जाने के बावजूद इस पर सदन में कोई गंभीर चर्चा नहीं की गई।

महिलाओं को आर्थिक सहायता योजना पर सवाल उठाते हुए बाजवा ने कहा कि सरकार ने हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था, जिसके हिसाब से पांच साल में महिलाओं को 60 हजार रुपये मिलने थे। लेकिन अब जो राशि बताई जा रही है, वह इससे काफी कम है। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होने की बात कही गई है, जिससे स्पष्ट है कि लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

प्रताप बाजवा ने इस दौरान कहा कि, स्पीकर ने खुद बरगाड़ी में कहा था कि मैं लिखकर दूंगा और हम बेअदबी मामले में न्याय दिलाएंगे लेकिन न्याय कहां है। सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा था कि हमारे पास कुंवर विजय प्रताप जैसे काबिल अधिकारी हैं। पिछली सरकारों ने बेअदबी के मामले में इंसाफ नहीं दिया, हम दुआ करेंगे और एक हफ्ते में एक्शन होगा। बेअदबी केस के SIT मेंबर कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और उनकी रिपोर्ट इन-बिन लागू होगी और हम एक हफ्ते में बेअदबी के आरोपियों पर एक्शन लेंगे लेकिन अब 4 साल हो गए हैं, बेअदबी के केस पंजाब से बाहर जा चुके हैं। गुरु साहिब की बेअदबी करने वाले गुनाहगारों को कोर्ट से भी रिहाई मिल रही है लेकिन हमने कुछ नहीं किया। बाजवा ने कहा कि बेअदबी पर चर्चा भी हुई थी और एक्शन के लिए 6 महीने का समय दिया गया था। रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी लेकिन इसके बावजूद इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। समाना में एक बड़ा फ्रंट बना है, आम आदमी पार्टी के मेंबर वहां जाकर कह रहे हैं कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। 

पंजाब में आज कोई भी सुरक्षित नहीं

इसके साथ ही बाजवा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। बाजवा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आए दिन हत्या और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, यहां तक कि सत्ताधारी दल के स्थानीय प्रतिनिधि भी निशाना बन चुके हैं। पंजाब के हालात ऐसे हैं कि लोग कह रहे हैं कि हमें हथियार का लाइसेंस मिल जाना चाहिए, भले ही हमें कुछ और न मिले। पंजाब में हर दिन हत्याएं हो रही हैं। और तो और, आम आदमी पार्टी के नेता भी पंजाब में सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी पार्टी के तीन सरपंचों की हत्या हो चुकी है। पहले लूटपाट रात में होती थी, लेकिन अब दिनदहाड़े हो रही है। गुरदासपुर: निहंग सिंहों की कमान में लुटेरों ने परिवार के हाथ-पैर बांधकर सब कुछ लूट लिया। पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत नशा विरोधी अभियान में हो गई, उसने खुद कहा कि ज़ोमैटो की तरह घर-घर ड्रग्स की सप्लाई हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!