बाजवा का बड़ा दावा- इन AAP नेताओं ने गवर्नर के भाषण का किया 'बायकॉट', सदन से आए बाहर

Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2026 01:04 PM

partap singh bajwa tagets aap leaders

पंजाब विधानसभा का बजट सेशन शुरू होते ही हंगामा हो गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के भाषण के दौरान विपक्ष ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का बजट सेशन शुरू होते ही हंगामा हो गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के भाषण के दौरान विपक्ष ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद कांग्रेस पार्टी सदन से वॉकआउट कर गई। इसके साथ ही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा और दूसरे मंत्री भी मीडिया से बात करने के लिए बाहर आए।

इस मौके पर रिपोर्टर्स से बात करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तंज कसा कि जिस वित्त मंत्री ने गवर्नर का भाषण तैयार करवाया था, वे खुद उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस भाषण को 'झूठ का पुलिंदा' बताते हुए बाजवा ने कहा कि उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा भी गवर्नर के भाषण का बायकॉट करते हुए वॉकआउट कर गए हैं। उन्होंने कहा कि गवर्नर का भाषण अंदर चल रहा है, जबकि अमन का भाषण बाहर चल रहा है। 

बाजवा ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज के बोझ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वे पंजाब की जमीनें बेचने की कोशिश कर रहे हैं, हर दिन नई पॉलिसी लाई जा रही हैं ताकि वह किसी न किसी तरह से पंजाब की जमीनें बेच सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!