Edited By Urmila,Updated: 25 Feb, 2026 04:10 PM

शिरोमणि अकाली दल ने आज 2 अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने एडवोकेट नगिंदर बेनीपाल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता और परमजीत सिंह राणा को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने आज 2 अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने एडवोकेट नागिंदर बेनीपाल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता और परमजीत सिंह राणा को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने इसकी घोषणा की है।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एडवोकेट नागिंदर बेनीपाल और परमजीत सिंह राणा को इस नियुक्ति पर बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके अनुभव और लगन से अकाली दल और मजबूत होगा।
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, "एडवोकेट नागिंदर बेनीपाल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता और परमजीत सिंह राणा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयां। मुझे भरोसा है कि उनके अनुभव और लगन से शिरोमणि अकाली दल और मजबूत होगा।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here