Rain Alert: पंजाब में बारिश को लेकर नई Update, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2026 10:57 AM

punjab weather alert

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन में ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 और 18 तारीख को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। वहीं जिला पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा और बठिंडा जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। सुबह के समय अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में धुंध देखने को मिली। कई जगहों पर दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!