पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का आज अंतिम संस्कार, जल्द बनेगी संघर्ष की अगली रूपरेखा

Edited By Kamini,Updated: 09 Mar, 2026 03:26 PM

ranjit singh last rites today

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आपको बता दें कि पुलिस ने अदियां चेक पोस्ट पर 2 पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि रणजीत सिंह 25 फरवरी को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया था, लेकिन रणजीत के शव की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार और संगठनों ने आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

PunjabKesari

रणजीत सिंह की शादी नहीं हुई थी, इसलिए परिवार ने उसके सेहरा सजा कर अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के नेता और गांववाले उनके घर पहुंचे। परिवार वालों और संगठनों के नेताओं का कहना है कि इंसाफ की लड़ाई नहीं रुकेगी और रणजीत सिंह की अंतिम अरदास के दिन 16 मार्च को अगली रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाके के लोग और अलग-अलग संगठनों के नेता मौजूद थे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!