Punjab: भाई बहन का एक ही चिता पर हुआ संस्कार, मंजर देख नम हुई हर आंख

Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2026 04:49 PM

punjab brother and sister cremated on the same pyre

बीते दिन स्थानीय शहर की डीएसपी वाली गली में रहने वाले दो सगे भाई-बहन

तरनतारन (रमन): बीते दिन स्थानीय शहर की डीएसपी वाली गली में रहने वाले दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिवार के सदस्यों का दावा है कि बच्चों की मौत बाजार से लाए गए चाप और मोमोज खाने के कारण हुई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल तरनतारन में करवाया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने नम आंखों से भाई-बहन आरव और दानिका का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था और वहां मौजूद लोग भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो गए। दोनों बच्चों की मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। वहीं पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!