Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2026 09:34 AM

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ द्वारा पुलिस बनकर एक व्यक्ति को किडनैप करने का मामला सामने आया है।
तरनतारन (रमन): तरनतारन में नकली CIA स्टाफ द्वारा पुलिस बनकर एक व्यक्ति को किडनैप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला और 3 व्यक्ति थार गाड़ी में आए और खुद को पुलिस वाला बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती ले गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तरनतारन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किडनैप हुए युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस संबंध में तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here