Punjab: गोलगप्पे खाने के शौकीन सावधान! होश उड़ा देगी वायरल वीडियो

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2026 05:37 PM

golgappa lovers beware

गोलगप्पे खाने की शौकीनों के लिए एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : गोलगप्पे खाने की शौकीनों के लिए एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अमृतसर में स्ट्रीट फूड की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि गोलगप्पों के लिए तैयार किए गए पानी (कांजी) के डिब्बे में से अचानक एक चूहा निकल आया।

 

वायरल हो रही वीडियो में दिखाया गया है कि 2 युवक रेहड़ी पर गोलगप्पे खा रहे थे। इसी दौरान पानी के बर्तन में हलचल दिखाई देती है। रेहड़ी संचालक चूहे को बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही पलों बाद पानी से एक चूहा कूदकर बाहर निकल आता है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं।

PunjabKesari, Rat in water

यह वीडियो 8 फरवरी को इंस्टाग्राम पर ‘करण धंजू26’ नामक अकाउंट से साझा किया गया था। पोस्ट के साथ ‘Rat in Pani Puri’ कैप्शन लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो अमृतसर के किस इलाके का है और रेहड़ी संचालक कौन है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अधिकारी मामले की जांच की बात कर रहे हैं। वहीं वीडियो के वायरल होने पर फूड कमिश्नर राजिंदर ने बताया कि मामला नोटिस में आया है, इसकी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!