Punjab : मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर, बदलते मौसम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Edited By Urmila,Updated: 09 Mar, 2026 11:34 AM

the mercury started rising in amritsar

मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

अमृतसर (रमन): मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। अगर हाइवे पर सुबह को लेकर बात करें तो मैदानी इलाकों में वाहन चालकों को धुंध का सामना करना पड़ता है। हालांकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है, लेकिन दोपहर के समय तापमान में तेजी से बढ़ौत्तरी देखी जा रही है। बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम हो रही है और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटना बेहतर समझ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ौत्तरी होने की संभावना है। अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च के मध्य तक गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होने लगेगा। बढ़ती गर्मी के चलते बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों, जूस आदि की मांग भी बढ़ने लगी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!