एयर एंबुलेंस क्रैश: कैप्टन स्वराजदीप सिंह का अंतिम संस्कार, सदमे में परिवार

Edited By Kalash,Updated: 25 Feb, 2026 02:10 PM

amritsar co pilot swarajdeep singh last rites

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर निवासी 30 वर्षीय पायलट स्वराजदीप सिंह की सोमवार देर रात एक विमान हादसे में मौत हो गई।

अमृतसर : अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर निवासी 30 वर्षीय पायलट स्वराजदीप सिंह की सोमवार देर रात एक विमान हादसे में मौत हो गई। कैप्टन स्वराजदीप सिंह का परिजनों द्वारा आज अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन गहरे सदमे में दिखाई दिए। उनके पिता ने कहा कि उनके लिए यह अपूरणीय क्षति है और अब उनके पास कोई मांग नहीं, क्योंकि उनका बेटा उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।

बताया दें कि कि स्वराजदीप सिंह की सोमवार देर रात रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस में को-पायलट थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा झारखंड में हुआ। परिजनों के अनुसार विमान ने रांची से उड़ान भरी थी और करीब 15 मिनट बाद खराब मौसम के कारण नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद विमान क्रैश हो गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!