PUNJAB : भांजे के विवाह समारोह में आए ग्रंथी सिंह के साथ घटी घटना, मंजर देख हर कोई रह गया हैरान

Edited By Urmila,Updated: 10 Feb, 2026 05:03 PM

big incident happened to granthi singh who came to his nephew wedding

तरनतारन के गांव फतेहाबाद में शरारती तत्वों द्वारा  शादी समारोह में शामिल होने आए ग्रंथी सिंह की गाड़ी में आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है।

तरनतारन : तरनतारन के गांव फतेहाबाद में शरारती तत्वों द्वारा  शादी समारोह में शामिल होने आए ग्रंथी सिंह की गाड़ी में आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिससे भयानक आग ने गाड़ी को पूरी तरह से राख में बदल दिया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ग्रंथी सिंह ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए ग्रंथी सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी देखने के लिए नकोदर से अपने परिवार के साथ गाड़ी में गांव फतेहाबाद पहुंचे थे। जहां देर रात स्कूटर पर दो युवक आए और पहले गाड़ी पर पेट्रोल डाला और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी में आग लगा दी। जिस तरह से गाड़ी में आग लगी, अगर अंदर कोई होता तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता। आग लगाने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!