Edited By Kamini,Updated: 06 Feb, 2026 12:31 PM

तरनतारन में फाटक बंद रहने की सूचना सामने आई है।
जालंधर/तरनतारन (गुलशन): तरनतारन में फाटक बंद रहने की सूचना सामने आई है। तरनतारन-कपूरथला रोड (फतेहाबाद-गोइंदवाल साहिब को जोड़ने वाली सड़क) पर खडूर साहिब और गोइंदवाल साहिब रेलवे स्टेशनों के बीच बना रेलवे फाटक S-44, रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस के लिए 7 फरवरी शाम 6 बजे से 9 फरवरी शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस सड़क से गुजरने वाले लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे 2 दिन तक इस सड़क से गुजरने के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here