Edited By Kalash,Updated: 07 Feb, 2026 12:59 PM

पाकिस्तान से तेज हवाओं के साथ उड़ कर आए गुब्बारे और उनके साथ आया संदिग्ध बैनर जंडियाला गुरु में किसी घर की छत पर मिला।
जंडियाला गुरु (सुरिंदर, शर्मा): पाकिस्तान से तेज हवाओं के साथ उड़ कर आए गुब्बारे और उनके साथ आया संदिग्ध बैनर जंडियाला गुरु में किसी घर की छत पर मिला। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध बैनर पर आंखों के कैंप के बारे में लिखा हुआ था।
इस संबंध में थाना जंडियाला के एस.एच.ओ. नरेश कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण ये गुब्बारे यहां आ गए हैं। इसमें कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं लिखा हुआ। एस.एच.ओ. नरेश कुमार ने बताया कि इस गुब्बारों के साथ पैम्फलेट बंधे हुए थे जिस पर आंखों के कैंप लगाने के बारे में लिखा हुआ था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है कि कहीं कोड वर्ड से सूचना भेजने की कोई कोशिश तो नहीं की जा रही।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here