डेरा ब्यास मुखी की सुरक्षा में सेंध : तरुण भंडारी

Edited By Kamini,Updated: 03 Feb, 2026 12:54 PM

breach in dera beas chief security

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सवाल उठाया है।

पंजाब डेस्क : राधा स्वामी सत्संग के डेरा मुखी को हाई सिक्योरिटी सुरक्षा मुहैया है लेकिन जेल और पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को ताक में रखते हुए मीडिया कर्मियों को उस स्थान तक पहुंचने दिया जहां उनके सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं जाने दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सवाल उठाया कि जिस जगह पर डेरा मुखी के सुरक्षाकर्मियों को नहीं पहुंचने दिया गया वहां मीडिया कर्मी कैसे पहुंच गए। डेरा प्रमुख एक सम्मानीय शख्सियत हैं। ऐसा करना उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। कोई अराजक तत्व मीडिया कर्मियों में शामिल होकर डेरा प्रमुख को किसी प्रकार का नुकसान भी पहुंचा सकता था। भंडारी ने कहा कि जेल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की भी जांच होनी चाहिए जिससे यह पता चल सके कि कहीं पुलिस या जेल के वाहनों के जरिए तो मीडिया कर्मियों को डेरा मुखी तक पहुंचाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!