पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का परिवार आया सामने, लगाए आरोप

Edited By Kalash,Updated: 25 Feb, 2026 05:50 PM

police encounter ranjit singh family allegations

गांव आदियां में पुलिस चौकी पर हुए हमले में दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले के बाद आज सुबह पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में मारे गए युवक रणजीत सिंह के परिवार वाले और गांव के लोग कैमरे के सामने आए।

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया, हरमन): सरहदी इलाके दुरांगला के गांव आदियां में पुलिस चौकी पर हुए हमले में दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले के बाद आज सुबह पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में मारे गए युवक रणजीत सिंह के परिवार वाले और गांव के लोग कैमरे के सामने आए। गांव आदियां में इकट्ठा हुए लोगों ने मृतक की मां सुखविंदर कौर और परिजन हरविंदर सिंह की मौजूदगी में गंभीर आरोप लगाए कि रणजीत सिंह को पुलिस घर से उठाकर ले गई थी और बाद में उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया और उसके साथ अन्याय किया गया है। 

PunjabKesari

परिवार ने मांग की है कि जिन पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों की इस घटना में भूमिका है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके बेटे को न्याय दिलाया जाए। गांववासियों ने भी परिवार के समर्थन में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि कुछ दिन पहले सरहदी क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक रणजीत सिंह एनकाउंटर के दौरान मारा गया। 

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार आरोपी ने फरार होने के बाद पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जिसके जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि अब परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। एक तरफ पुलिस इसे मुठभेड़ की कार्रवाई बता रही है, तो दूसरी तरफ परिवार इसे फर्जी एनकाउंटर करार दे रहा है। मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और लोग निष्पक्ष जांच का इंतजार कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!