फिर स्टेज पर छाएंगे Sidhu Moosewala!  8 देशों में होंगे शो, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2026 04:19 PM

sidhu moosewala to rock the stage

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर अपने प्रशंसकों के बीच खास अंदाज में लौटने जा रहे हैं।

पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर अपने प्रशंसकों के बीच खास अंदाज में लौटने जा रहे हैं। दरअसल, आधुनिक ‘होलोग्राम तकनीक’ के जरिए उन्हें स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हुए दिखाया जाएगा, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

इस तकनीक में कलाकार की 3D इमेज को इस तरह प्रस्तुत किया जाता है कि वह बिल्कुल वास्तविक नजर आती है। मूसेवाला के परिवार और उनकी टीम ने मिलकर एक भव्य वर्ल्ड टूर की योजना बनाई है, ताकि फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा गायक को मंच पर देख सकें। बताया जा रहा है कि यह टूर भारत समेत दुनिया के करीब 8 देशों में आयोजित किया जाएगा। इनमें अमेरिका, कनाडा, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बड़े देश शामिल हो सकते हैं। इस तरह का बड़े स्तर का होलोग्राम टूर करने वाले वह पहले भारतीय कलाकार बनेंगे।
PunjabKesari

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर लगातार उनके काम और विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। इस टूर का उद्देश्य उनके अनरिलीज्ड गानों को भी फैंस तक पहुंचाना और उनकी यादों को जीवित रखना है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ABBA, माइकल जैक्सन और टुपैक शकूर जैसे कलाकारों के होलोग्राम शो पहले हो चुके हैं, लेकिन भारत में इस स्तर पर यह पहली बार देखने को मिलेगा। इस खबर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!