कट्टर ईमानदार सरकार के मंत्री के कट्टर कारनामे, लालजीत भुल्लर को तुरंत करों गिरफ्तार: बिक्रम मजीठिया

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2026 11:58 AM

bikram majithia tweet

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘आप’ सरकार

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘आप’ सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मजीठिया ने अमृतसर वेयरहाउस कॉरपोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा मामले में भुल्लर को कैबिनेट के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी बाहर करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

 

मजीठिया ने गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या से पहले बनाई गई एक वीडियो भी सांझा की है, जिसमें वह कथित तौर पर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के डर से यह कदम उठाने की बात कर रहे हैं। इस संबंध में मजीठिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कट्टर ईमानदार’ सरकार के मंत्री ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और पैसे के लिए अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर कथित तौर पर अमृतसर में तैनात अधिकारी गगन रंधावा से जबरन रिश्वत मांगते थे।

मजीठिया के अनुसार, गगन रंधावा ने अपनी आखिरी वीडियो में मंत्री का नाम लेते हुए सल्फास खाकर जान देने की बात कही थी और उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि रंधावा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनसे रिश्वत की मांग की गई। मजीठिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल करते हुए कहा कि क्या यही बदलाव है, जिसमें हर तरफ भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता है तो लालजीत भुल्लर के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!