Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 09:04 PM

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ‘टटीरी सॉन्ग’ विवाद में फंसे मशहूर सिंगर Badshah को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है, हालांकि साथ ही यह शर्त भी रखी है कि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा।
पंजाब डैस्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ‘टटीरी सॉन्ग’ विवाद में फंसे मशहूर सिंगर Badshah को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है, हालांकि साथ ही यह शर्त भी रखी है कि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा।
दरअसल, Haryana State Women Commission ने 13 मार्च को पानीपत में बादशाह को पेश होने के आदेश दिए थे। इस बीच गुरुवार को Punjab and Haryana High Court से उन्हें राहत मिल गई। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बादशाह समय पर पेश हो जाते तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने साफ किया कि इस तरह के मामलों में कानून का पालन जरूरी है।
गौरतलब है कि ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसमें हरियाणा स्कूल की ड्रेस पहने लड़कियों के डांस पर आपत्ति जताई गई थी। गाने में कथित तौर पर अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया था।अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।