Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Mar, 2026 05:49 PM

मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह विवादों में घिर गए हैं। गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है
पंजाब डैस्क : मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह विवादों में घिर गए हैं। गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।
आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बादशाह को 13 मार्च को पेश होने के आदेश दिए हैं। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड से भी इस गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। उधर, गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे संस्कृति और छात्राओं की छवि के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें अब 13 मार्च को पानीपत डी.सी.आफिस में होने वाली पेशी पर टिकी हुई हैं।