Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 07:48 PM

होशियारपुर जिले के मालपुर कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और एक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़...
पंजाब डैस्क : होशियारपुर जिले के मालपुर कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और एक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।