हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में Raid करके बरामद की अवैध शराब

Edited By Kamini,Updated: 29 Apr, 2026 01:06 PM

major action by hajipur police

नशों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत हाजीपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

हाजीपुर (जोशी): नशों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत हाजीपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाजीपुर पुलिस के एच.सी. सुरिंदर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त और चेकिंग के लिए टी-प्वाइंट हाजीपुर पर मौजूद थे।

इसी दौरान आबकारी सर्कल दसूहा के अधिकारी परमिंदर कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर सूचना दी कि मुनीश कुमार पुत्र शाम लाल, निवासी गांव सहौड़ा  कंडी, अवैध शराब बेचने का धंधा करता है और उसने अपने घर में भारी मात्रा में शराब का स्टाक जमा कर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तुरंत मुनीश कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 91 बोतलें (कुल 68 हजार 250 मिलीलीटर) अवैध शराब बरामद हुई। हाजीपुर पुलिस स्टेशन में मुनीश कुमार के खिलाफ आबकारी एक्ट  के तहत कर्स  दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!