लापरवाही से बस चलाने के कारण हुए हादसे का मामला, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 May, 2026 03:54 PM

bus accident fir against driver

पिछले दिनों हाजीपुर से तलवाड़ा सड़क पर स्थित अड्डा झीर का खूह और चौधरी के बाग के बीच हुई बस दुर्घटना के संबंध में, बस को लापरवाही से चलाने के कारण ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

तलवाड़ा (जोशी): पिछले दिनों हाजीपुर से तलवाड़ा सड़क पर स्थित अड्डा झीर का खूह और चौधरी के बाग के बीच हुई बस दुर्घटना के संबंध में, बस को लापरवाही से चलाने के कारण ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस को दिए बयान में तिलक राज पुत्र रतन चंद, निवासी पट्टी टिल्लू, थाना संसारपुर टैरेस, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि 28 अप्रैल को वह और उनकी पत्नी उर्मिला, तलवाड़ा से राजधानी बस नंबर पी.बी.07-बी.जी.-0883 में सवार होकर गांव गेरा जा रहे थे। 

बस का ड्राइवर बस को बहुत तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। जब बस गांव भटोली के नजदीक टी-पॉइंट पर पहुंची, तो तेज रफ्तार के कारण बेकाबू हो गई। अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े एक ट्राला नंबर आर.जे.23-जी.बी.-7851 के  पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह ट्राला अपने आगे खड़े एक अन्य ट्राले नंबर आर.जे.18- जी.सी.-2267 से जा भिड़ा। यह हादसा बस ड्राइवर गगनदीप सिंह पुत्र तीर्थ सिंह, निवासी खंडियाला सैनियां द्वारा बस को तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ, जिसमें 10 से अधिक सवारियों को चोटें आईं। तलवाड़ा पुलिस ने तिलक राज के बयानों के आधार पर ड्राइवर गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!