हादसा : रेत से भरा ट्रक सड़क पर पलटा, ट्रक के नीचे दबने से महिला की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Oct, 2026 06:45 PM

accident sand laden truck overturns on the road

सिविल अस्पताल मुकेरियां के मुख्य गेट के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से लदा एक बेकाबू ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

मुकेरियां (बलबीर):सिविल अस्पताल मुकेरियां के मुख्य गेट के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से लदा एक बेकाबू ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

थाना इंचार्ज प्रिंसपाल सिंह के अनुसार, रेत से भरा ट्रक पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहा था। जब ट्रक सिविल अस्पताल के समीप पहुँचा, तो सामने से गलत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया और वहाँ खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और मुकेरियां थाने के एस.एच.ओ. पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। महिला को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए हाइड्रा मशीन और क्रेन का प्रबंध किया गया। लगभग एक घंटे के कड़े मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी साँसें थम चुकी थीं।

मृतक महिला की पहचान प्रीत नगर कॉलोनी (मुकेरियां) निवासी सुमन बाला (पत्नी कर्म चंद) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह सुबह-सुबह श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!