Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 11:53 AM

पंजाब राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब कैबिनेट के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि लालजीत भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिकट मैनेजर के सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।
पढ़ें पूरा मामला:
पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने सुसाइड करने कोशिश की, जिसका जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को ठहराया गया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला अमृतसर और तरनतारन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या का प्रयास किया है जिनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी रही और इलाज दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रंधावा ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाई जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम बताया गया है।
वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि यह मामला सामने आने के बाद इस्तीफा ले लिया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के.पी सिन्हा को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आखिरकार गगनदीप सिंह रंधावा की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा यह सारा कुछ जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इस घटना के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here