पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का हल्ला बोल, अजनाला में जोरदार प्रदर्शन

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 04:13 PM

protest against petrol diesel

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने आज अजनाला में केंद्र

अमृतसर (रमन): पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने आज अजनाला में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई।

आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसके चलते रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।

हरप्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। रसोई का सामान हो या दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं, हर तरफ कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती करने की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!