मंत्री भुल्लर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर तुरन्त किया जाए गिरफ्तार: सुखपाल खैहरा

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 12:16 PM

sukhpal khaira statement regarding minister bhullar

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने सुसाइड मामले में सियासत गरमा गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने सुसाइड मामले में सियासत गरमा गई है। कैबीनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के इस्तीफा के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा का ट्वीट सामने आया है। 

खैहरा ने आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीएम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के पीछे मंत्री की कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जिम्मेदार है। गगनदीप रंधावा को पहले मंत्री और उनके गुंडों द्वारा पीटा गया और बाद में आत्महत्या से पहले उन्होंने मंत्री का नाम भी लिया। 

सुखपाल खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी मंत्री को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो यह माना जाएगा कि पुलिस का इस्तेमाल केवल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!