Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2026 12:32 PM

कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने ‘आप’ सरकार के मंत्री लालजीत
पंजाब डेस्क: कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने ‘आप’ सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने डी.एम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप रंधावा के आत्महत्या मामले की जांच पूरी होने तक मंत्री को तत्काल पद से हटाने की भी मांग उठाई है।
परगट सिंह ने कहा कि गगनदीप रंधावा के साथ कथित मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसके चलते मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोप है कि इसी दबाव के कारण रंधावा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री और उनके साथियों पर मारपीट के आरोप भी लगे हैं और आत्महत्या से पहले रंधावा ने मंत्री का नाम लिया था। कांग्रेस विधायक ने जोर देकर कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है और जांच पूरी होने तक मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए।