Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2026 02:05 PM

आज पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आखिर दिन है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों द्वारा चोले पहनकर प्रदर्शन किया गया
पंजाब डेस्क : आज पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आखिर दिन है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों द्वारा चोले पहनकर प्रदर्शन किया गया और वह ऐसे ही सदन में गए। इसे लेकर भाजपा के अश्वनी शर्मा ने सवाल खड़े करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि स्पीकर साहिब, आप ये सब कुछ अपने सामने कैसे होने दे रहे हो? यह तो संविधान की मर्यादा का सीधा कत्ल है। आपकी आखिर क्या मजबूरी थी कि आप इसे रोक नहीं सके? विधानसभा की रूल बुक के अनुसार भी सदन के अंदर किसी भी मैंबर द्वारा अपने शरीर पर नाके लिख कर या पहन कर राजनीतिक प्रदर्शन करना सदन की मर्यादा और संसदीय परंपराओं के खिलाफ माना जाता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर अपने शरीर पर नारे लिखकर या पहनकर विरोधी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन करना संविधान और सदन की मर्यादा के बिलकुल खिलाफ है। विधानसभा लोगों के मुद्दों पर गंभीर चर्चा का मंच होती है, न कि राजनीतिक स्टंटबाजी या ड्रामे का। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जो पार्टी खुद को संविधान की सबसे बड़ी रखवाली बताती है, वही आज खुलेआम उसकी धज्जियां उड़ा रही है। संविधान के नाम पर राजनीति करना और फिर उसकी मर्यादा को नजरअंदाज करना दोहरे मापदंडों को दर्शाता है। स्पीकर साहिब, सदन की मर्यादा और संसदीय परंपराओं की रक्षा करना चेयर की जिम्मेदारी है। रूल बुक के अनुसार स्पीकर का फर्ज बनता है कि सदन की शालीनता और अनुशासन बनाए रखने के लिए तुरंत दखल दें। पंजाब के लोगों ने अपने प्रतिनिधियों को ड्रामे के लिए नहीं, बल्कि राज्य के गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही और हल के लिए चुना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here