'इस्तीफा इंसाफ नहीं' गगनदीप रंधावा केस में सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल का सरकार पर फूटा गुस्सा

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2026 02:56 PM

gagandeep randhawa case sukhminderpal grewal

राष्ट्रीय भाजपा नेता और एडवोकेट सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने युवा अधिकारी डी.एम. गगनदीप रंधावा की दुखद मौत से जुड़ी कई हैरान करने वाली परिस्थितियों की कड़ी निंदा करते हुए इसे पंजाब की शासन प्रणाली पर लगा एक डरावना और शर्मनाक दाग करार दिया।

लुधियाना : राष्ट्रीय भाजपा नेता और एडवोकेट सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने युवा अधिकारी डी.एम. गगनदीप रंधावा की दुखद मौत से जुड़ी कई हैरान करने वाली परिस्थितियों की कड़ी निंदा करते हुए इसे पंजाब की शासन प्रणाली पर लगा एक डरावना और शर्मनाक दाग करार दिया।

ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि एक ईमानदार युवा अधिकारी की मौत ने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में बढ़ते घमंड, धमकियों, दबाव और सत्ता के खुले दुरुपयोग पर बहुत गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा इंसाफ नहीं बल्कि एक नौजवान अधिकारी की मौत के बाद किया गया सिर्फ नुकसान को संभालने का हताश भरा यत्न है। ग्रेवाल ने कहा कि ऐसी गंभीर त्रासदी में सिर्फ इस्तीफे से जिम्मेदारी और जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता।

ग्रेवाल ने कहा कि देश की पूरी ब्यूरोक्रेसी इस मामले में साफ और ईमानदार जवाब की हकदार है। उन्होंने सवाल किया कि अधिकारी पर किसने और क्यों दबाव डाला, किसने उनकी बेइज्जती की और किसने उन्हें इतनी बुरी हालत में धकेला। ग्रेवाल ने कहा कि इतने गंभीर और चिंताजनक मामले पर पंजाब सरकार की चुप्पी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती और यह ईमानदार अधिकारियों की सुरक्षा, इज्जत और आजादी को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि अगर सीधे और ईमानदार अधिकारी बिना डर, बेइज्जती या पॉलिटिकल दबाव के अपना काम नहीं कर सकते, तो पंजाब की प्रशासनिक प्रणाली देश के सामने बुरी तरह बेनकाब हो चुकी है। ग्रेवाल ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है और ट्रांसपेरेंसी, जवाबदेगी और इंसाफ की उम्मीद करने वाले लोगों में गहरा गुस्सा पैदा कर दिया है।

ग्रेवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब इस पूरे मामले में तुरंत FIR दर्ज करने, क्रिमिनल केस बनाने, सभी जिम्मेदार लोगों की तुरंत गिरफ्तारी और पूरे मामले की समय पर ज्यूडिशियल जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का पर्दा डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी, किसी को भी पॉलिटिकल सुरक्षा नहीं मिलेगी और एक ईमानदार अफसर को मौत के मुंह में धकेलने वाला कानून से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और हर हाल में न्याय होना चाहिए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!