विदेश से लौटे बेटे के गले लगने से पहले ही मां की दर्दनाक मौत, गुस्से में आए परिजनों ने मेन रोड किया जाम

Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2026 04:16 PM

road accident death family protest

फिरोजपुर रोड पर एमबीडी मॉल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है

लुधियाना (राज): फिरोजपुर रोड पर एमबीडी मॉल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बेकाबू इनोवा कार ने ड्यूटी कर घर लौट रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह रहा कि मृतका का बेटा आज ही विदेश से अपनी मां से मिलने घर पहुंचा था, लेकिन घर पहुंचने पर उसे मां की ममता की जगह उनकी मौत की खबर मिली। पुलिस की ढीली कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने आज फिरोजपुर रोड पर धरना देकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

PunjabKesari

मृतका की पहचान गांव बद्दोवाल निवासी 48 वर्षीय सुरिंदर कौर के रूप में हुई है, जो मेडीवे अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थी। जानकारी के मुताबिक यह घटना 5 मार्च की है, जब सुरिंदर कौर अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान करीब 80 की रफ्तार से आई एक सफेद रंग की इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला काफी दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुरिंदर कौर ने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

मृतका के रिश्तेदार हरदीप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज और कार की पहचान होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी किसी रसूखदार व्यक्ति की है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। दूसरी ओर, जांच अधिकारी उमेश सिंह का कहना है कि पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। फिलहाल, फिरोजपुर रोड पर लगे धरने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!