लुधियाना में बड़ा धोखा: शादी कर विदेश गई पत्नी, ससुरालियों ने दामाद को लगाया लाखों का चूना

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2026 09:19 AM

ludhiana fraud

विदेश भेजने और जमीन के सौदे के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी

लुधियाना(राज): विदेश भेजने और जमीन के सौदे के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच के बाद आरोपी ससुर पलविंदर सिंह, सास मनदीप कौर और पत्नी जशनजोत कौर के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डेहलों की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार शिकायत  में गुरपिंदर सिंह ने बताया कि कैसे आरोपियों ने हममशवरा होकर पीड़ित को अपनी सोची-समझी साजिश का शिकार बनाया। उसने बताया कि आरोपियों ने अपनी लड़की जशनजोत कौर का विवाह उसके साथ इस शर्त पर किया था कि वे उसे भी विदेश बुला लेंगे। झांसे में आकर उसने अपनी पत्नी को विदेश भेजने का सारा खर्चा खुद उठाया। इतना ही नहीं, ससुरालियों ने अपनी जमीन का सौदा भी पीड़ित के साथ तय किया और उससे मोटी रकम वसूल ली। रकम हासिल करने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

धोखाधड़ी का सिलसिला यहीं नहीं रुका, जैसे ही जशनजोत कौर विदेश पहुंची, उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। उसने अपने उसे विदेश बुलाने से साफ इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि इस पूरी साजिश के जरिए आरोपियों ने उससे करीब 23 लाख रुपये ठग लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!