Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2026 11:55 AM

गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री-50 वीकली लॉटरी ने लोगों का विश्वास जीतते हुए अपने 1000 से भी ज्यादा दिन पूरे कर लिए हैं व 14 लाख से भी ज्यादा विजेता अभी तक 35 करोड़ से ज्यादा की रकम जीत चुके हैं।
लुधियाना (जोशी): गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री-50 वीकली लॉटरी ने लोगों का विश्वास जीतते हुए अपने 1000 से भी ज्यादा दिन पूरे कर लिए हैं व 14 लाख से भी ज्यादा विजेता अभी तक 35 करोड़ से ज्यादा की रकम जीत चुके हैं।
किस्मत ऑन सैलिब्रेशन ऑन के अंतर्गत अपने ईनामों का सिलसिला बरकरार रखते हुए 8 फरवरी 2026 के ड्रॉ में 21 लाख का 49वां पहला ईनाम खन्ना के स्टॉकिस्ट रामा लॉटरी के रिटेलर न्यू भाटिया लॉटरी द्वारा बेची गई टिकट नं. 72- 7328 से लगने पर कंपनी के अधिकारी राजकुमार वर्मा व भगत सिंह पंवार ने रामा लॉटरी के मालिक सुशील मग्गू व न्यू भाटिया लॉटरी के मालिक संदीप भाटिया, जतिंद्र भाटिया को फूलमाला पहना, गुलदस्ता, ट्रॉफी व इंसैंटिव का चैक देकर समानित करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। राजश्री-50 वीकली लॉटरी में अभी तक 21-21 लाख के 49 पहले ईनाम ईनाम लग चुके हैं जिनमें से 34 पहले ईनाम पंजाब मे व 15 महाराष्ट्र में लगे है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here